लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड के डिग्री कॉलेज सड़क में विद्युत लाइन में अचानक हाई वोल्टेज आने से लोगों के बड़ी संख्या में विद्युत उपकरण फुक गए है। जिससे लोगों को हजारों का नुकसान हो गया है। वार्ड सभासद सुरेश फर्त्याल ने बताया अचानक हाई वोल्टेज आने से उनके वार्ड में कई लोगों की वाशिंग मशीन एलईडी मोटर तथा विद्युत बल्ब फुक गए है जिससे लोगों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी
मामले में वार्ड निवासी भावना सुतेड़ी संजय चौबे माधवी चौबे दिनेश सुतेड़ी आदि ने बताया अचानक अचानक से बिजली की वोल्टेज बढ़ने से उनकी व अन्य लोगों की वाशिंग मशीन मोटर विद्युत बल्ब व एलईडी आदि उपकरण फूंक गए हैं जिससे उन लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा पिछले दो-तीन दिनों से यह समस्या बनी हुई है। अचानक से विद्युत वोल्टेज बढ़ाने से आग लगने का खतरा भी उनके घरों में बढ़ चुका है। वार्ड सभासद सुरेश फर्त्याल तथा संजय चौबे दिनेश सुतेड़ी अन्य उपभोक्ताओं ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए इसे विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए उनके हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है साथ ही विद्युत विभाग से पोल से जल्द से जल्द विद्युत तारों के जाल को हटाने तथा समस्या के समाधान की भी मांग की गई ।लोगों ने बताया पूर्व में भी इस पोल से निकली चिंगारी से एक घास से लदे हुए ट्रक में भी आग लगी थी। मामले में विद्युत विभाग के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया न्यूट्रल ब्रेक होने से अचानक से विद्युत की वोल्टेज बढ़ गई जिस कारण यह घटना हुई है उन्होंने कहा सूचना पर मौके पर विद्युत कर्मियों को भेजा गया है। कहा जल्द विद्युत पोलों से विद्युत मीटरो को हटाकर लोगों के घरों में लगा दिया जाएगा कहा विभाग समस्या का समाधान कर रहा है।
Comments (0)