चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर क्षेत्र को लोहाघाट से परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़ने की मांग को लेकर पंचेश्वर क्षेत्र के समाज सेवी गणेश पंत ने जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम चंपावत मनीष कुमार को ज्ञापन दिया और सीमांत क्षेत्र को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़ने की मांग की। गणेश जोशी ने बताया जिलाधिकारी के द्वारा इस समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।
छात्रों के लिए महंगा किराया
गणेश जोशी और सीमांत क्षेत्र वासियों ने कहा 5 से 6 वर्ष पूर्व उत्तराखंड परिवहन निगम की बस लोहाघाट से पंचेश्वर क्षेत्र को चला करती थी पर परिवहन निगम के द्वारा इस सेवा को बंद कर दिया गया जिस कारण सीमांत क्षेत्र वासियों को लंबे समय से परिवहन निगम की बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण क्षेत्र की 15 से 20 ग्राम सभाओं के अलावा पिथौरागढ़ जिले और नेपाल के नागरिकों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों को भी निशुल्क बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा सीमांत क्षेत्र वासियों तथा छात्र-छात्राओं को महंगा किराया देकर टैक्सियों में यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया टैक्सी में पंचेश्वर से लोहाघाट मात्र 42 किलोमीटर दूरी का उन्हें ₹150 किराया देना पड़ता है। कहा बस सेवा संचालित करने के लिए उनके द्वारा जिलाधिकारी चंपावत को ज्ञापन दिया गया है।
उन्होंने शासन प्रशासन व परिवहन निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द सीमांत क्षेत्र को परिवहन निगम की बस सेवा से जोड़ने की मांग की है जबकि अब काठगोदाम पंचेश्वर सड़क को राजमार्ग घोषित कर दिया गया है। गणेश जोशी ने कहा पूर्व में उनके द्वारा परिवहन निगम के अधिकारियों के सामने समस्या रखी गई थी पर उनके द्वारा सवारी न मिलने का बहाना बनाकर क्षेत्र वासियों की मांग का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कहा जब सेवा ही नहीं शुरू होगी तो सवारिया कहां से मिलेंगी। क्षेत्र वासियों ने जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द बस सेवा संचालित करने की मांग की है। कहा पंचेश्वर धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर पर्यटन का भी क्षेत्र है ।जहां बड़ी तादात में श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं
Comments (0)