लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने 24 अप्रैल 2026 को संगठित अपराध के खिलाफ नई हेल्पलाइन की शुरुआत की। क्राइम ब्रांच ने 7839861034 नंबर जारी किया है, जिस पर नागरिक संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दे सकते हैं।
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई
यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार की Zero Tolerance Policy के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य अपराध पर सख्त नियंत्रण स्थापित करना है।
क्या है इस पहल का उद्देश्य?
- संगठित अपराध पर प्रभावी रोक
- नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करना
- मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर कार्रवाई
- अपराध नियंत्रण में आम जनता की भागीदारी बढ़ाना
- आम जनता की होगी अहम भूमिका
- नागरिक इस हेल्पलाइन के जरिए गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं।
- पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी
- संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा की जा सकती है
सूचना पर तुरंत कार्रवाई
क्राइम ब्रांच द्वारा मिली जानकारी को वेरिफाई कर तुरंत एक्शन लिया जाएगा, जिससे अपराधियों तक पहुंच आसान होगी।
इनाम की भी व्यवस्था
विश्वसनीय और महत्वपूर्ण सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा, ताकि लोग आगे आकर सहयोग करें।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव
क्राइम ब्रांच लखनऊ ने अपना X (Twitter) हैंडल @Crime_branchlko भी शुरू किया है, जहां नागरिक अपडेट और जानकारी साझा कर सकते हैं।