अयोध्या: अयोध्या में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच प्रशासन ने श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। राम पथ समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर फॉगिंग मशीनों और एंटी-स्मॉग गन के जरिए सरयू नदी के पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इससे सड़कों का तापमान कम करने और धूल को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।
श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
इन उपायों का मुख्य उद्देश्य दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देना और उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए ऐसे इंतजाम लगातार जारी रहेंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और सावधानी बरतें।