मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और तनाव का असर अब उत्तराखंड के पर्यटन शहर मसूरी में भी दिखाई देने लगा है कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से होटल और ढाबों का कारोबार ठप पड़ने लगा है कई होटल संचालकों को मजबूरन अपने किचन बंद करने पड़ रहे है जिसके बाद रेस्त्रां कारोबारियों में हड़कंप मच गया है
संचालकों को भारी परेशानी
मसूरी मे भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो गई है गैस एजेंसियों द्वारा पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने के कारण होटल ढाबे और छोटे रेस्टोरेंट संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पर्यटन नगरी मसूरी के अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर ही निर्भर हैं लेकिन सप्लाई बाधित होने के कारण कई होटल संचालकों ने अपने किचन बंद करने शुरू कर दिए हैंजबकि कुछ ढाबों ने अस्थायी रूप से कामकाज रोक दिया है
होटल कारोबारियों का कहना है कि उनके पास केवल दो से तीन दिन का ही गैस स्टॉक बचा है जल्दी ही सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो उन्हें भी दुकानें बंद करनी पड़ेगी उधर गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडर लेने के लिए भी लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही है उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और आपूर्ति पर पड़े असर के कारण देश के कई हिस्सों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है फिलहाल गैस की किल्लत को लेकर मसूरी में होटल कारोबारियों और आम लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है अब सबकी नजर इस बात पर है कि गैस की सप्लाई कब तक सामान्य हो पाती है
Comments (0)