विगत वर्ष 16 सितंबर को आई भीषण आपदा का असर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक देखने को मिला है यहां पर कई सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी और मसूरी देहरादून को जोड़ने वाला पुल टूट गया था इसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा वैली ब्रिज बना कर मार्ग को सुचारु किया गया था लेकिन अब पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में यहां पर लगातार जाम की शिकायतें मिल रही थी और लोगों को घंटो जाम में फंसा रहना पड़ रहा था जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां पर एक और वैली ब्रिज का निर्माण किया गया है
अधिशासी अभियंता ने वैली ब्रिज का किया निरीक्षण
जिसे मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री ने जनता को समर्पित कर दिया है इस ब्रिज को लेकर लगातार भ्रामक प्रचार किया जा रहा था और इसे असुरक्षित बताया जा रहा था इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार द्वारा वैली ब्रिज का निरीक्षण किया गया और इसे जनता के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बताया साथ ही यहां पर 12 करोड रुपए की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है जो 4 महीने में बनकर तैयार होगा
40 मीटर लंबा पुल
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा पुल को आवागमन के लिए असुरक्षित बताया गया था लगभग 40 मीटर लंबे पुल को सुरक्षा मानकों अनुसार बनाया गया है और इसमें हॉट मिक्स के साथ ही लेने वाइज मार्किंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है इसके साथ ही नए पुल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है जिसे 4 महीने के भीतर पूरा कर दिया जाएगा लगभग 60 मीटर लंबे इस पुल में पैदल मार्ग के साथ ही डबल लेन बनाया जा रहा है जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है