गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में 13 से 16 मार्च 2026 तक 119वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। चार दिवसीय यह मेला देशभर में कृषि कुम्भ के रूप में प्रसिद्ध है जिसमें हजारों किसान कृषि वैज्ञानिक और कृषि से जुड़े उद्यमी भाग लेते हैं।
कृषि उपकरणों से जुड़ी नई शोध
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि तकनीकों उन्नत बीजों आधुनिक कृषि उपकरणों और खेती से जुड़ी नई शोध उपलब्धियों का एक ही स्थान पर प्रदर्शन किया जाएगा जिससे किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की जानकारी मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले की पशु प्रदर्शनी में पहली बार कुत्तों की प्रदर्शनी भी शामिल की जा रही है। इसके अलावा मेले की थीम समृद्ध महिला – सशक्त महिला रखी गई है जिसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
मेले में विश्वविद्यालय और निजी संस्थानों की ओर से बीज उद्यानिकी खाद कृषि मशीनरी और कृषि से संबंधित अन्य सामग्री के करीब 500 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों और कृषि उत्पादों की जानकारी मिलेगी। मेले में देशभर से हजारों किसानों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है।
चार दिवसीय इस किसान मेले का विधिवत उद्घाटन 14 मार्च को दोपहर 3 बजे गांधी हॉल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद कृषि मंत्री और क्षेत्र के विधायक भी मौजूद रहेंगे।
वहीं मेले का समापन समारोह 16 मार्च को अपराह्न 3 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
किसान मेले के माध्यम से किसानों को नई कृषि तकनीकों उन्नत किस्मों और आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी मिलेगी जिससे उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।
Comments (0)