उत्तरप्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 29 मार्च से पश्चिमी हिस्सों में फिर से बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला 1 अप्रैल तक जारी रह सकता है, जबकि 30 और 31 मार्च को इसका प्रभाव प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा।
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक 29 मार्च को तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन शाम या रात के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। 30 और 31 मार्च को बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं, जिसका असर लखनऊ सहित कई इलाकों में पड़ेगा। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
1 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
बारिश के कारण 31 मार्च तक तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिसके बाद अधिकतम तापमान में फिर से 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने 30 मार्च को हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान जताया है। पूर्वी उत्तरप्रदेश में 29 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 30 मार्च को कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को झांसी में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।