प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 132वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। साल 2026 का यह पीएम का तीसरा एपिसोड है। इस दौरान प्रधानमंत्री मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष, तेल-गैस से जुड़े मुद्दे, आगामी अंबेडकर जयंती और बैसाखी पर भी चर्चा कर सकते हैं।
मन की बात का पिछला एपिसोड 22 फरवरी को प्रसारित हुआ था, जिसमें पीएम ने AI समिट, ऑर्गन डोनेशन और साइबर क्राइम पर चर्चा की थी। उन्होंने नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं और स्टार्टअप से जुड़े लोगों को सैल्यूट किया।
CM डॉ. मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट पर सुनेंगे कार्यक्रम
सीएम ड़ॉ. मोहन यादव 29 मार्च को इंदौर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे वे विधानसभा-1 क्षेत्र के सम्राट अशोक मंडल में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होकर ‘मन की बात’ का प्रसारण सुनेंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक भी मौजूद रहेंगे।