अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर परिसर में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान वे मंदिर परिसर में चल रही व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों और ट्रस्ट के साथ बैठक मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान अधिकारियों और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े इंतजामों पर चर्चा की जाएगी।
19 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा
गौरतलब है कि 19 मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या आकर राम मंदिर परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, संघ के सरकार्यवाह और लगभग 5000 से अधिक अतिथि मौजूद रहेंगे।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर खास ध्यान
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान राम जन्मभूमि परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को कार्यक्रम को सुचारु और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
Comments (0)