सब्ज़ियों के भाव इन दिनों आसममान छू रहे हैं। टमाटर के दाम पहले ही अपने लाल आंखे दिखा रहे थे, अब मिर्ची और धनिया भी कतार में लग गए हैं। सब्ज़ी मंडी में टमाटर 180 रुपए किलो तक बिक रहा हैं। मिर्ची का भाव 200 रुपए किलो। बढे हुए भाव की इस रेस में धनिया, टमाटर और मिर्ची से भी आगे निकल गयी। बाजार में धनिया का भाव 300 रुपए किलो तक पहुँच गया। बाजार में अदरक का भाव भी 240 रुपए किलो रहा।
बाज़ार में लगभग सभी सब्ज़ियों के दाम बढे हुए है। प्रदेश में बारिश से टमाटर की फसल प्रभावित हुई थी जिसके चलते इसके दाम बढे हुए हैं।
Comments (0)