अगर आपको विदेश जाना है और पासपोर्ट नहीं है ? तो ये खबर आपके लिए है। अब बिना पासपोर्ट भी विदेश जा सकेंगे और बहुत से देश तो ऐसे हैं, जहां आपको वीजा की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, भारत के आधार कार्ड से अब कुछ देश में आप यात्रा कर सकते हैं। इस सुविधा के बारे में आपको पता होना चाहिए।
न्यूनतम वेलिडिटी 6 महीने
अगर आपकी उम्र 15 साल से कम और 65 साल से ज्यादा है तो आप अपने आधार कार्ड पर ही दो देशों में जा सकते हैं। ये 2 देश भूटान और नेपाल हैं। भूटान जाने के इच्छुक भारतीय यात्रियों को या तो अपना पासपोर्ट साथ रखना होगा, जिसकी न्यूनतम वेलिडिटी 6 महीने है। अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है, तो Voter आईडी कार्ड से भी आपका काम चल सकता है। बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षणिक स्कूल आईडी कार्ड ले जाने की सलाह दी जाती है। भारत से भूटान सड़क और हवाई मार्ग दोनों है।
भारतीयों को पासपोर्ट की जरूरत है या नहीं
वहीं, भारत के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से नेपाल के काठमांडू के लिए हवाई सेवा मौजूद हैं। नेपाल जाने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की जरूरत है या नहीं, इस सवाल के जवाब में नेपाल सरकार ने कहा है कि हमें केवल एक ऐसे दस्तावेज की जरूरत है, जो आपकी भारतीय नागरिकता को साबित करे। इसके लिए आप अपना वोटर आईडी कार्ड या भारतीय पासपोर्ट दिखा सकते हैं।
ये भी पढ़े- मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, लगातार तापमान में हो रही गिरावट
भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं
भूटान और नेपाल के अलावा कुछ ऐसे देश भी हैं जहां पासपोर्ट तो चाहिए लेकिन वीजा की जरूरत नहीं है। एक भारतीय पासपोर्ट धारक के रूप में, आप बिना पूर्व वीजा अनुमोदन के दुनिया भर में 58 यात्रा स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका, थाईलैंड, मकाओ, भूटान, कंबोडिया, नेपाल, केन्या, म्यांमार, कतर, युगांडा, ईरान, सेशेल्स और जिम्बाब्वे उन जगहों की लंबी सूची में शामिल हैं जहां भारतीय बिना वीजा के भी जा सकते हैं।
Comments (0)