आप सभी ने पासपोर्ट (Passport) के बारे में तो सुना ही होगा। यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जब तक आपके पास पासपोर्ट नहीं है तब तक आप किसी भी देश के वीजा के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। यह विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक के रूप में आपकी पहचान है। विदेश मंत्रालय इसे पासपोर्ट अधिनियम के अनुसार जारी करता है।
जानिए कितने प्रकार के होते हैं Passport
विदेश मंत्रालय मुख्य रूप से तीन तरह के पासपोर्ट (Passport) जारी करता है। पहला साधारण पासपोर्ट है, दूसरा डिप्लोमेटिक पासपोर्ट है, और तीसरा आधिकारिक पासपोर्ट है।
1. साधारण पासपोर्ट, देश के आम नागिरकों के लिए होता है। कोई भी इसके लिए आवेदन कर सकता है। ये नीले रंग का होता है।
2. डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, सरकार द्वारा उन अधिकारियों को जारी किया जाता है, जिन्हें सरकारी कार्य के लिए विदेश भेजा जा रहा हो।
3. आधिकारिक पासपोर्ट, सरकार की ओर से अधिकतर ऐसे अधिकारियों को जारी किया जाता है, जिन्हें सरकार द्वारा विदेश में नियुक्त किया जाता है। इसका रंग सफेद होता है।
कितने समय में बनता है Passport
आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट 'पासपोर्ट सेवा' (Passport Seva) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी जरुरी दस्तावेज जमा करने के बाद, आपको ऑनलाइन फॉर्म भर के और लागू लागतों का भुगतान करके अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना होगा। फिर, अपनी नियुक्ति के आधार पर, निकटतम पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में जाएं और अपने सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशनक करवाएं। इसके लिए आपका पुलिस वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा और इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 30-45 दिन लगेंगे।
सरकार जल्द जारी करेगी E-Passport
सरकार E-Passport को जारी करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने 2022 में संसद में एक टिप्पणी की थी। E-Passport देखने में एक सामान्य पासपोर्ट की तरह होगा, लेकिन इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप होगी। इस चिप में पासपोर्ट धारक की सारी जानकारी होगी। इसके जरिए सरकार की कोशिश इमीग्रेशन प्रक्रिया को तेज करना है। इससे जानकारी को जल्द से जल्द वेरिफाई किया जा सकेगा।
कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, देखें नए प्राइज
Comments (0)