मुंबई: मंगलवार की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब 7:15 बजे Gift Nifty 77 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 24,557 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू बाजार को कुछ राहत मिल सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को राहत
ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 3.2 फीसदी गिरकर 89 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। यह करीब एक सप्ताह का निचला स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच तेल बाजार को कुछ राहत मिली है। हालांकि, ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी घटनाक्रम अभी भी कच्चे तेल, रुपये और विदेशी निवेश की दिशा के लिए महत्वपूर्ण बने हुए हैं।
आज इन शेयरों पर रहेगी नजर
Billionbrains Garage Ventures
Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures में Ribbit Capital करीब 1.6 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकती है। संभावित डील का आकार करीब 1,914 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 195 रुपये प्रति शेयर बताया जा रहा है।
Welspun Corp
Welspun Investments & Commercials और MD एवं CEO विपुल माथुर कंपनी में करीब 2.4 फीसदी हिस्सेदारी यानी 63 लाख शेयर ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं। डील का संभावित आकार करीब 1,417 करोड़ रुपये है और फ्लोर प्राइस 2,250 रुपये प्रति शेयर बताया गया है।
Honasa Consumer
कंपनी ने Fluence Pharma में 58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्तावित सौदा रद्द कर दिया है। कंपनी के मुताबिक शेयर परचेज एग्रीमेंट के तहत तय क्लोजिंग शर्तें पूरी नहीं हो सकीं।
Cipla
USFDA ने 17 से 25 अगस्त 2026 के बीच पिथमपुर स्थित Cipla की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का cGMP फॉलो-अप इंस्पेक्शन किया है।
UCO Bank
वित्त मंत्रालय ने UCO Bank के MD एवं CEO का अतिरिक्त कार्यभार राजेंद्र कुमार साबू को सौंपा है। वह फिलहाल बैंक में Executive Director हैं।
ARSS Infrastructure Projects
कंपनी को East Coast Railway से करीब 104.06 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।
Advait Energy Transitions
कंपनी को मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPPTCL) से करीब 134.63 करोड़ रुपये का टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसमें 400kV, 220kV और 132kV EHV लाइनों के लिए Emergency Restoration System के डिजाइन, निर्माण और सप्लाई का काम शामिल है।
NBCC India
NBCC को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद से 170 नई स्कूल बिल्डिंग बनाने के लिए 121.74 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
Sai Parenterals
कंपनी की ऑस्ट्रेलियाई सब्सिडियरी Nomad Pharmaceuticals ने ऑस्ट्रेलिया की एक बड़ी फार्मेसी चेन के साथ OTC दवाओं की सप्लाई का समझौता रिन्यू किया है।
Varun Beverages
Varun Beverages ने RTD अल्कोहलिक ड्रिंक्स और संबंधित उत्पादों के कारोबार के लिए नई सब्सिडियरी KIVA Spirits & Company बनाने का ऐलान किया है।
Rainbow Children’s Hospital
विकास माहेश्वरी ने निजी कारणों से कंपनी के CFO और Key Managerial Personnel पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 31 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा।
Tata Motors Passenger Vehicles
Tata Motors Passenger Vehicles ने हाल ही में लॉन्च हुई Sierra.ev में इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी देने के लिए Tata Communications के साथ साझेदारी की है। कंपनी के मुताबिक इससे भविष्य की Software-Defined Vehicles को बढ़ावा मिलेगा।
Hindustan Copper
भारत सरकार ने बेस ऑफर के तहत 2.90 करोड़ शेयरों के अलावा 2.90 करोड़ अतिरिक्त इक्विटी शेयरों के ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। ये कुल पेड-अप इक्विटी का करीब 3 फीसदी हैं।
आज Q1 नतीजे भी आएंगे
आज कई कंपनियां अपनी तिमाही कमाई के आंकड़े जारी करेंगी। इनमें Juniper Green Energy, Oneindig Technologies, Simbhaoli Sugars और Vikas Ecotech शामिल हैं।
निवेशकों की नजर इन फैक्टर्स पर
आज बाजार की दिशा तय करने में कच्चे तेल की कीमतों के अलावा अमेरिका-ईरान तनाव, रुपये की चाल, विदेशी निवेश और वैश्विक बाजारों के संकेत अहम रहेंगे। वहीं, कंपनियों से जुड़ी ब्लॉक डील, ऑर्डर और कॉरपोरेट अपडेट के चलते चुनिंदा शेयरों में अलग-अलग तरह की हलचल देखने को मिल सकती है।