मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन आज भोपाल पहुंचेंगे। वे सुबह 7:30 नई दिल्ली से राजधानी पहुंचेंगे। राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे मंत्रालय में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं। जैन मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। 2013-2014 तक भारतीय निर्यात आयात बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और कार्यवाहक प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं। सोमवार देर रात को आईएएस अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनने के आदेश जारी हुए थे।
दरअसल, आज 30 सितंबर को मुख्य सचिव वीरा राणा का एक्सटेंशन खत्म हो गया है। आईएएस वीरा राणा की जगह 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। पूर्व मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह बैंस के एक्सटेंशन के समय भी जैन के मुख्य सचिव बनने की चर्चा थी, लेकिन केंद्र ने उन्हें नहीं छोड़ा था।

Comments (0)