शहडोल, बांधवगढ़ नेशनल पार्क में अब 9 की जगह 12 रेंज होंगे। इसके लिए पार्क प्रबध्ंन ने शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही प्रबंधन आगे की कार्रवाई करेगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की बढ़ती संख्या व इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है, इसके अलावा जंगली हाथी, वॉयसन के साथ ही अन्य वन्यजीवों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। यहां कुछ रेंज ऐसे हैं जिनका एरिया काफी बड़ा है और पूरे क्षेत्र को कवर कर पाना मुश्किल हो रहा है। इससे शिकार व अन्य घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसे गंभीरता से लेते हुए बड़ें रेंजो की सीमा को बांटकर नए रेंज बनाए जाएंगे।
वन्यजीवों की निगरानी व सुरक्षा के लिहाज से प्रबंधन ने उठाया कदम, शासन को भेजा प्रस्ताव