एमपी के भिंड जिले के लहार में आयोजित ‘लाड़ली लक्ष्मी बहना' सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार पर कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का बड़ा आरोप लगाया। बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि, जब पिछली बार (वर्ष 2018 में) मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी तब वादे तो बहुत किए थे, पर उन दोनों नेताओं (कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह) ने राज्य की जनता के साथ वादाखिलाफी की थी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार पर कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का बड़ा आरोप लगाया।