22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। वही इसको लेकर पूरे देश में भी बहुत उत्साह है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को लेकर लगातार राजनीति भी खूब देखने को मिल रही हैं। कई विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम में जानें से मना कर दिया हैं।
बीजेपी पर कांग्रेस का बड़ा आरोप
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि, बीजेपी और आरएसएस ने इस समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि, चारों शंकराचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने का फैसला किया है। शंकराचार्यों के मुद्दे पर विपक्ष बीजेपी पर लगातार हमला बोल रही है। वहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया है।
दिग्विजय सिंह का ट्वीट
कांग्रेस नेता व एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कहा कि, किसी भी पार्टी को धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगना चाहिए।दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि, कांग्रेस ने कभी भी धर्म को अपना राजनीतिक हथियार नहीं बनाया। किसी भी पार्टी को धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि, सनातन धर्म व सभी धर्म हमें अच्छा इंसान बनने की शिक्षा देता है। मेरे लिये इंसानियत ही धर्म का मूल सिद्धांत है। धर्म जोड़ता है राजनीति बांटती है।
Comments (0)