मध्य प्रदेश में आप आए दिन अजीबोगरीब घटनाएं सुनते होंगे। पर क्या आपने कभी सुना है कि सामान की जगह मंदिर भी रातों-रात गायब हो जाते हैं? लेकिन एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित तुर्रानाथ मंदिर से आ रहा है। जहां पर चोरों ने आधी रात को मंदिर में घुसकर जेसीबी से मां जगदंबा और शिव की प्राचीन मूर्तियों को तोड़ दिया और वहां स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियां चुरा लीं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना के बाद क्षेत्रीय पुलिस के साथ वन अमला मामले की जांच में जुट गया है।
मध्य प्रदेश में आप आए दिन अजीबोगरीब घटनाएं सुनते होंगे। पर क्या आपने कभी सुना है कि सामान की जगह मंदिर भी रातों-रात गायब हो जाते हैं? लेकिन एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित तुर्रानाथ मंदिर से आ रहा है।