मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पोहरी विधानसभा से विधायक कैलाश कुशवाह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तो वह दंग रह गए। छात्राओं ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और विद्यालय के हॉस्टल के बारे में बताया तो विद्यायक भी सन्न रह गए। छात्राओं ने बताया कि उनके साथ जेल में बंद कैदियों से भी बदतर सलूक किया जाता है। वार्डन छात्राओं से नहाने के लिए पानी भरवाता है। उनसे कपड़े धुलवाए जाते हैं। जब छात्राओं को भूख लगती हैं तो उन्हें सड़े हुए फल दिए जाते हैं। यह सब बताते हुए एक छात्रा तो रोने भी लगी।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक सरकारी स्कूल और उसके हॉस्टर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आयी है। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल कम यह जेल ज्यादा लगता है। विधायक ने भी मौके पर जाकर हाल देखा।