Raipur - भारतीय जनता पार्टी आरोप पत्र की तैयारी पूरी की जा चुकी है सवाल सबके मन में यही होगा कि भाजपा किस आरोप पर सबसे ज्यादा फोकस करने वाली है। जिस तरह की बातें निकलकर सामने आ रही हैं, उससे लगता है कि भ्रष्टाचार भाजपा के लिए सबसे बड़ा मुद्दा होगा। भारतीय जनता पार्टी के अहम बिंदुओं के आरोपों को बाटने को लगी है बीजेपी पार्टी के तरफ से सबसे बड़ा मुद्दा भ्रस्टाचार विफलता और वादाखिलाफी शामिल है भ्रस्टाचार के एक बड़ा मुद्दा के रूप में देखा जा रहा है क्योकि इस समय बड़े से बड़े अफसर, नेता, बिसनेसमेन जैसे शामिल है जो की ये सब जेल में बंद है हली में देखे तो शरब खोरी करोड़ रूपये का भ्रस्टाचार हुई है तथा ईडी ने पूरे प्रदेश में रेड किया गया था जिसमे नेता अफसर के उधोगपति के यहाँ बड़े पैमाने में छापा पड़ा हुआ था इस समय कई अफसर और कारोबारी जेल में बंद हैं और कई जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने जिस तरह से आईएएस, राज्य सरकार के अफसरों और कारोबारियों पर शिकंजा कसा है, उसे लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक बैटिंग करने के मूड में है। इसके लिए स्लोगन तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि मुख्य स्लोगन वही रहेगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में देकर चले गए।
Read More: 13 जून को दिग्विजय सिंह के गढ़ में राजनाथ सिंह भरेंगे हुंकार, अन्नदाताओं को देंगे कई सौगात
आरोप पत्र में करीब 70 बिन्दु शामिल हो सकते हैं। इनमें भ्रष्टाचार, विफलता और वादाखिलाफी के तहत कई मुद्दों को शामिल किया जा सकता है। भाजपा आरोप लगाने की तैयारी में है कि 90 प्रतिशत वादों का सरकार ने पालन ही नहीं किया। इसके लिए तथ्य जुटाने में लगी है। विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी 109 बिन्दुओं का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव लाई थी। उनमें से कई आरोप इसमें भी शामिल होंगे। वहाँ मामला विधानसभा पटल का था, लिहाजा तथ्यात्मक तरीके से प्रस्तुत करना जरूरी है, लेकिन यहाँ मामला राजनीतिक होगा, इसलिए आरोप में तीखापन ज्यादा होगा, तथ्य का फैसला जनता तय करेगी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह इसके बाद ही फिर से दौरे पर आए और कई समितियों की घोषणाएँ हुईं। इन्हीं में से एक आरोप पत्र समिति भी बनी, जिसका अध्यक्ष अजय चंद्राकर को बनाया गया। इस समिति का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब बिन्दुओं का चयन हो रहा है।Read More: 13 जून को दिग्विजय सिंह के गढ़ में राजनाथ सिंह भरेंगे हुंकार, अन्नदाताओं को देंगे कई सौगात
Comments (0)