2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को विपक्ष के गठबंधन में INDIA की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य केंद्र की सत्ता में बीजेपी को आने से रोकना है। INDIA नाम की घोषणा के बाद से ही बीजेपी और इसके सहयोगी पार्टियों NDA के तमाम नेता इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस को घेरा है। सिंधिया ने 1947 से लेकर 2023 तक कांग्रेस द्वारा लिए गए बड़े फैसलों पर तंज कसा है।
भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन INDIA जोड़ो
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि, कांग्रेस की 'जोड़-तोड़' करने वाली राजनीति विचारधारा रही है। सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कि, 1947 - सत्ता के लिए भारत तोड़ा, 1975 - सत्ता के लिए आपातकाल लागू किया, 2022 - सत्ता के लिए तुष्टिकरण से ओत-प्रोत भारत जोड़ो यात्रा की, 2023 - सत्ता के लिए व भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन INDIA जोड़ो। ये जोड़-तोड़ की राजनीति कांग्रेस की सालों की विचारधारा का हिस्सा रही है। नए गठबंधन की सूरत भी वही, नीयत भी वही।मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव
मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे ध्यान में रखकर राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज है। वहीं दल-बदल का दौर भी शुरू है। सीएम शिवराज सिंह द्वारा जनहित में घोषणाएं की जा रही हैं, वहीं राज्य में कांग्रेस नेता कमलनाथ लगातार शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर हैं। इसी क्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पर हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।Read More: जैन महासभा ने किया आज भारत बंद का आह्वान, सभी दुकानें रहेंगी बंद
Comments (0)