Sports Teacher: मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में सरकारी स्कूलों में खेल शिक्षक की भर्तियां होगी। लंबे समय के बाद खेल शिक्षक की भर्ती निकाली गई है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा अधिसूचना जारी की है। खेल, संगीत-गायन, वादन, नृत्य शिक्षकों की भर्ती भी होगी। इस भर्ती के लिए 30 जनवरी 2023 से आनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। वहीं 13 फरवरी 2023 आवेदन का आखिरी दिन है। खेल शिक्षक के लिए आगामी 25 अप्रैल 2023 को परीक्षा होगी।
स्पोर्ट्स, म्यूजिक और डांस टीचर भी रखें जायेगें
बता दें कि करीब 32 साल बाद खेल शिक्षक की भर्ती निकाली गई है। एमपी के स्कूलों में सब्जेक्ट टीचर के साथ स्पोर्ट्स, म्यूजिक और डांस टीचर भी रखें जायेगें। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रुलबुक जारी कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग में माध्यमिक शिक्षक के लिए सब्जेक्ट टीचर के साथ खेल संगीत गायन वादन और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में खेल संगीत गायन वादन और नृत्य को भी शामिल किया गया है। जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत होने वाली पात्रता परीक्षा में माध्यमिक सब्जेक्ट टीचर और प्राथमिक शिक्षक में खेल संगीत गायन वादन के लिए भी परीक्षा होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- MP NEWS : भगवान श्रीराम और हनुमान पर BJP का कॉपीराइट नहीं – उमा भारती
Comments (0)