मध्य प्रदेश के खंडवा में सोमवार रात कहारवाडी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा पर कथित तौर पर पथराव कर दिया गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके। जिससे बवाल मच गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया। सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। घटना रात लगभग 9 बजे के आसपास की है। शहर में घूम रही कावड़ यात्रा शांतिपूर्वक कहारवाडी क्षेत्र से निकल चुकी थी। इसी दौरान यात्रा के आखिरी में चल रहे कुछ युवकों पर पत्थर फेंकने की अफवाह फैली। इसके बाद भगदड़ मच गई। जिसे पुलिस ने हल्का फुल्का लाठी चार्ज करके स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल मामला शांत है। इस घटना में फिलहाल किसी के घायल या चोटिल होने की कोई खबर नहीं है। एक गाड़ी के कांच टूटे हैं।
मध्य प्रदेश के खंडवा में सोमवार रात कहारवाडी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा पर कथित तौर पर पथराव कर दिया गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके। जिससे बवाल मच गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया।
Comments (0)