मध्यप्रदेश में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसे लेकर शुक्रवार को जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में मीटिंग की। उन्होंने परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को तेज गति से पूरा किए जाने के निर्देश दिए। ताकि, जल्द भूमिपूजन किया जा सके।
मध्यप्रदेश के लिए वरदान
मंत्री सिलावट ने कहा, केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना न केवल बुंदेलखंड बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए वरदान है। इस परियोजना से 41 लाख आबादी को पेयजल मिलेगा। साथ ही 103 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा। इससे मध्यप्रदेश के 10 जिलों के 2040 गांव लाभांवित होंगे। केन-बेतवा लिंक परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।भूमि चयन की प्रक्रिया की जाएगी जल्द पूर्ण
2003 में सिंचाई का रकबा लगभग 7 लाख हेक्टेयर था, जो आज बढ़कर लगभग 47 हजार हेक्टेयर हो गया। वर्ष 2025 तक इसे 65 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य। योजनांतर्गत विस्थापितों के समुचित पुनर्वास के लिये उपयुक्त भूमि चयन की प्रक्रिया की जाएगी जल्द पूर्ण।Read More: आज सागर में समरसता यात्रा का होगा समापन, पीएम मोदी होंगे शामिल
Comments (0)