मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में इन दिनों मौसम में काफी ठंडक है, जहां दिन और रात दोनों समय का तापमान गिरा हुआ है। यहां रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी यह ठंडक बनी रह सकती है, फिर से बारिश भी हो सकती है। इस समय प्रदेश के मौसम पर तीन अलग-अलग सिस्टमों का प्रभाव देखा जा रहा है, जिनमें निम्न दबाव का क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रमुख हैं। इनकी वजह से पिछले आठ दिनों से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम बदलता रहेगा, आज धूप रहेगी लेकिन एक दो दिन में फिर से बारिश हो सकती है। प्रदेश में तीन अलग अलग सिस्टम सक्रिय हैं।