विदाई के पहले राजधानी भोपाल शहर को भिगो रहा है। इस बार पूरे मानसून सीजन में शहर में अच्छी बारिश का दौर रहा है। पिछले दस साल में ऐसा तीसरी बार है, जब सीजन में इतनी बारिश हुई है। शहर में अब तक 69 दिन बारिश हुई। जुलाई माह में सर्वाधिक 24 दिन बारिश का रिकॉर्ड बना है। शहर में एक जून से अब तक 1585.1 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जो पिछले दस सालों में तीसरी बार इतनी अधिक है। 2022 में 1800 मिमी और 2019 में 1756 मिमी बारिश हुई थी। दो दिनों बाद मानसूनी सीजन समाप्त हो जाएगा, लेकिन मानसून की विदाई की उम्मीद अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश का दौर चल रहा है। कहीं भारी कहीं तेज बारिश हो रही है। वहीं राजधानी भोपाल में भी बारिश ने सितंबर में नया रिकॉर्ड बना लिया है