मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बागियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, जिसने भी पार्टी को धोखा दिया उस व्यक्ति को कांग्रेस में जगह नहीं दी जाएगी। वहीं इंदौर कांग्रेस कार्यालय में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत पर कहा कि व्यक्तिगत रिश्ते ठीक है, लेकिन दफ्तर में नहीं। संगठन में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है।
वे दमनकारी नीति के तहत कार्रवाई करें
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज यानी की रविवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भिंड में हुई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि, पूरे प्रदेश में बीजेपी के नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रशासन की मदद से दमन कर रही है। सरकार ने प्रशासन को खुली छूट दी है कि, वे दमनकारी नीति के तहत कार्रवाई करें।
सरकार को आगाह कर रहा हूं, अति का अंत होता है
पीसीसी चीफ बोले - लहार में कांग्रेस के तीन घर तोड़े गए और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पर दबाव बनाया जा रहा है। गुमराह करके भ्रम फैला के वोट ले लिया। जिनसे वोट लिया, उनके लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। जमीनों का बंदरवाट किया जा रहा है। जहां भी कानून के उल्लंघन की बात आएगी तो कांग्रेस के लोग स्पाट पर पहुंचेंगे और न्यायालय भी जाएंगे। भाजपा सरकार को आगाह कर रहा हूं, अति का अंत होता है।
विजयवर्गीय का विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर कांग्रेस कार्यालय में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत पर कहा कि, जो हुआ संगठन में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है। व्यक्तिगत रिश्ते ठीक है, लेकिन दफ्तर में नहीं। पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि, अक्षय कांति बम मामले में किस तरह लोकतंत्र की हत्या हुई, ये सबने देखा है। पर्यावरण प्रेमी बनकर विजयवर्गीय कार्यालय पहुंचे थे। करोड़ों पेड़ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए, इसका जवाब नहीं देते। मंत्री पर आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि, विजयवर्गीय के विभाग में ही करोड़ों रुपए झूठे बिल लगाकर निकालिए गए, उनका विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया और वह उसके कप्तान है।
Comments (0)