लखनऊ।उत्तरप्रदेश में आगामी चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव किया है। 3 अक्टूबर 2026 को यूपी बीजेपी ने प्रदेश मीडिया टीम की नई सूची जारी करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों के नामों का ऐलान किया। पार्टी की नई सूची में कई पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा जताया गया है, जबकि कुछ नए नेताओं को भी मीडिया टीम में जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता की टीम में कुल 31 नेताओं को शामिल किया है। वहीं प्रदेश स्तर पर मीडिया पैनलिस्ट और क्षेत्रीय स्तर पर मीडिया संयोजक व सह मीडिया संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है।
अभिषेक दुबे समेत 31 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी
यूपी बीजेपी की नई प्रदेश प्रवक्ता सूची में अभिषेक कृष्ण दुबे का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है।प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में डॉ. समीर सिंह, कौशलेन्द्र पटेल, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनंद दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पांडेय, एस.एन. सिंह और मनोज पोसवाल के नाम शामिल हैं।इसके अलावा डॉ. ऋचा सिंह, प्रशांत उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पांडेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रह्मप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
मीडिया पैनलिस्टों की सूची भी जारी
प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ ही बीजेपी ने अपनी नई मीडिया टीम में प्रदेश मीडिया पैनलिस्टों के नामों की भी घोषणा की है। इस सूची में अमित बाल्मीकि, अभय प्रताप सिंह और गौरव महेश्वरी के नाम शामिल हैं।इसके अलावा चंद्रमोहन चौबे, पल्लवी सिंह, अपर्णा दीक्षित, राज कुमार राजू, ओपी मिश्रा, अशोक नगर समेत अन्य नेताओं को भी मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।
क्षेत्रीय स्तर पर भी संगठन ने दी जिम्मेदारियां
बीजेपी की नई मीडिया टीम सिर्फ प्रदेश स्तर तक सीमित नहीं है। पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर मीडिया संयोजक और सह मीडिया संयोजकों की भी नियुक्ति की है।नई जिम्मेदारियों के जरिए पार्टी की मीडिया गतिविधियों को क्षेत्रीय स्तर पर भी मजबूत करने की कोशिश की गई है। बीजेपी ने अलग-अलग क्षेत्रों में मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर संगठन की मीडिया टीम का विस्तार किया है।
चुनाव से पहले मीडिया टीम को किया गया मजबूत
उत्तरप्रदेश की राजनीति में चुनावी तैयारियों के बीच बीजेपी की नई मीडिया टीम का ऐलान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय मीडिया पदाधिकारियों की नई सूची के जरिए पार्टी ने अपने मीडिया तंत्र को नई जिम्मेदारियां दी हैं।नई टीम में पुराने चेहरों के साथ कई अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के मीडिया संवाद को प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।