मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी को करोड़ों हिंदुओं का अपमान करने का अधिकार नहीं है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार मंच से राहुल गांधी ने राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर टिप्पणी की थी, इस पर पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
चुनाव है तो वे अपनी पार्टी का प्रचार करें, इसका अधिकार है, लेकिन उन्हें हिंदुओं का अपमान करने का अधिकार नहीं है। कई वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम का गर्भगृह में प्रवेश हुआ है। उनके बयान से देश आक्रोश से भर उठा है। मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग करता हूं कि वे अपनी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष को समझाएं। वे हिंदुओं का अपमान करते हैं इसीलिए जनता उनका हिसाब करती है।