एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। लगातार नेताओं की बयानबाजी जारी है। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा हैं। दिग्विजय सिंह ने भाजपा के संगठन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने शाह भाजपा को बीजेपी का नया समूह बताया है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश भाजपा के 4 अंग और रंग भी बताये हैं। दिग्विजय सिंह ने भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव को मध्यप्रदेश चुनाव की तैयारियों के लिए जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सवाल खड़े लिए हैं। दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कितने अंग और रंग हैं आप भी पहचानिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए पूछा कि क्या उन्हें स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं है?
एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। लगातार नेताओं की बयानबाजी जारी है। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा हैं।
Comments (0)