भोपाल, मध्य प्रदेश राज्य का नाम एक बार फिर केंद्र स्तर पर चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी योजना में प्रदेश ने 100 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। प्रदेश ने जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना में 5 लाख 46 हजार 335 व्यक्तियों के जन-धन बैंक खाते खोले हैं।
योजना का 100 प्रतिशत काम पूरा
खास बात यह है कि यह आंकड़ा लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि है। केंद्र सरकार ने जन-धन बैंक खाते खोलने के लिये 5 लाख 46 हजार 335 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया था। इसके लिये 40 लाख 35 हजार 376 व्यक्तियों को पात्र पाया गया था। खाते खोलने के अलावा अब तक 37 लाख 65 हजार 294 पीवीटीजी व्यक्तियों को सभी प्रकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ मिल चुका है।
क्या है पीएम जन—मन योजना
पीएम जन-मन के अन्तलर्गत मध्यप्रदेश के चिन्हित 24 जिलों में निवासरत बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की सम्पूर्ण आबादी के लिए संचालित है। भारत सरकार के 9 मंत्रालयों की 11 चिन्हित अधोसंरचना एवं विकास मूलक गतिविधियों एवं 7 हितग्राही मूलक योजनाओं के घर पहुंच लाभ प्रदाय पर केन्द्रित एक महा अभियान है।
क्या है इस योजना का उद्देश्य
इसके तहत मध्य प्रदेश में करीब 7 हजार 300 करोड़ रूपये व्यय कर इन 3 विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र कल्याण के लिये कारगर कदम उठाकर इन सभी को आधुनिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।
Comments (0)