MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में मिशन 2023 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आगामी विधानसभा (MP Election 2023) चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने चुनावी रणनीति बनानी शुरु कर दी है। जिसके चलते आज नए साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी से कांग्रेस का संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। कांग्रेस के संकल्प अभियान में पार्टी द्वारा प्रदेश भर में कमलनाथ को सीएम (MP Election 2023) बनाने के लिए संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। कमलनाथ को सीएम बनाने के लिए कांग्रेस संकल्प दिलाएगी।
राहुल गांधी का दावा
बता दें बीते दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी में करीब 13 दिन रुकी थी। जिसके बाद हाल ही में राहुल गांधी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने एमपी में बीजेपी का सफाया करने की बात करते हुए एमपी में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया है। वहीं उन्होंने कहा था मुझे इस यात्रा के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस द्वारा समय-समय पर सर्वे कराया जाता है। हो सकता है जिसके आधार पर राहुल गांधी ये दावा कर रहे हैं। बहरहाल हो कुछ भी लेकिन एमपी में कांग्रेस अब एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। Read more- Congress के पोस्टर पर सियासत, BJP बोली- ख्याली पुलाव पका रहे कमलनाथ
Comments (0)