निकाय-पंचायत चुनाव और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के साथ कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस की ओर से आशीर्वाद भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए बूथों के अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी
प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और संगठित होकर काम करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को इस बार रायपुर दक्षिण से कांग्रेस का विधायक बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रत्याशी की घोषणा भी हाईकमान जल्द करेगा। उपचुनाव की तैयारी विगत दो महीने से शुरू कर दिया गया था। वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें हो चुकी है।
नगरीय निकाय में पार्टी का होगा फायदा : महंत
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मुझे पता है कि कांग्रेस की ओर से उपचुनाव में प्रत्याशी कौन है। वो कांग्रेस का कार्यकर्ता होगा। कांग्रेस इस उपचुनाव को जीतती है, तो पार्टी का मनोबल बढ़ेगा। नगरीय निकाय चुनाव में भी इसका फायदा होगा।
Comments (0)