BJP नेताओं का दौरा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज पन्ना और भोपाल जिले में आयोजित विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज देवास जिले के खातेगांव विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल आज बड़वानी जिले के प्रवास पर रहेंगे। जामवाल आज सुबह 11 बजे बड़वानी जिले के सेंधवा और दोपहर 3 बजे राजपुर विधानसभा की बैठक को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह आज भोपाल में आयोजित बैठकों में शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भोपाल में आयोजित बैठकों में शामिल होंगे।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा खंडवा जिले के खंडवा और पंधाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज भिंड लोकसभा क्षेत्र के दतिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज शाम 4 बजे भिंड जिले के मेहगांव में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शाम 5 बजे सुरेश पचौरी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Comments (0)