CG NEWS : रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, राजनीतिक अनुभव और देशप्रेम के संस्थान, हम सबके नेता आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ। Bमल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म 21 जुलाई 1942 में कर्नाटक के बीदर जिले के वरावत्ती, भालकी तालुक में हुआ था। खड़गे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र संघ नेता के रूप में की थी। जब वह गुलबर्गा के सरकारी कॉलेज में थे, तब उन्हें छात्र संगठन के महासचिव के रूप में चुना गया था। 1969 में वे एमएसके मिल्स कर्मचारी संघ के कानूनी सलाहकार बने वह संयुक्त मजदूर संघ के एक प्रभावशाली श्रमिक संघ नेता भी थे। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले कई आंदोलनों का नेतृत्व किया. इसके बाद 1969 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए और कालाबुरागी टाउन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।
Read More: Raipur में IAS Conclave 2023 की शुरुआत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि
Comments (0)