मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में जंगली हाथी के हमले से कोठिया का रहने वाला किसान राजकुमार घायल हो गया है। आपको बता दें कि यह घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की है। किसान अपने खेत पर रखवाली कर रहा था इस दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया घायल को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर के कोठिया गांव का किसान राजकुमार सिंह बुधवार की रात को खेत की रखवाली कर रहा था तभी अचानक हाथी वहां पर पहुंच गया और हाथी ने किसान पर हमला कर दिया। वहीं इस मामले पर रेंजर अर्पित ने जानकारी देते हुए बताया है कि घायल को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है बीटीआर की टीम निगरानी कर रही है।
उमरिया जिले में जंगली हाथी के हमले से कोठिया का रहने वाला किसान राजकुमार घायल हो गया है।
Comments (0)