जबलपुर
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ ईवीएम और वीवीपैट मशीन वितरित करने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों,जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह की मौजूदगी में सुबह 4.30 बजे स्ट्रॉंग रूमों को खोला गया।
मतदान दलों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों सहित मतदान कराने के लिए सभी जरूरी सामग्री का वितरण गुरुवार की सुबह जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर से किया गया। मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दलों की मतदान केंद्रों के लिये रवानगी भी प्रारंभ हो गई। मतदान दलों को मतदान सामग्री के वितरण के लिए जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये अलग-अलग वितरण केंद्र बनाये गये हैं।
मतदान सामग्री का वितरण सुबह 7.30 बजे से प्रारंभ
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जबलपुर की आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण सुबह 7.30 बजे से प्रारंभ हुई।
वितरण व्यवस्था का जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर मतदान सामग्री वितरण के लिये की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
Comments (0)