लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू गया है। आज 21 राज्यों की 102 लोकसभा पर वोटिंग हो रही है। मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। शाम 6 बजे तक एमपी में वोटिंग होगी। वोटिंग के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा, ”लोकतंत्र का महापर्व है चुनाव…अधिकार ही नहीं, पावन कर्तव्य है मतदान। आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से विनम्र अपील है कि आप मतदान अवश्य करें और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। आपका एक वोट हमारे देश को विकसित भारत और गरीब को समृद्ध बना सकता है, आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। स्वयं वोट करें और दूसरे मतदाताओं को भी प्रेरित करें।”
लोकतंत्र का महापर्व है चुनाव...
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 19, 2024
अधिकार ही नहीं, पावन कर्तव्य है मतदान...
आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से विनम्र अपील है कि आप मतदान अवश्य करें और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।
आपका एक वोट हमारे देश को विकसित भारत… pic.twitter.com/JEnOoALIfB
Comments (0)