संवाददाता,उत्सव गुप्ता :
भोपाल- प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक़ भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैंच के IAS अधिकारी डॉ राजेश राजौरा मध्यप्रदेश के अगले नए मुख्य सचिव होंगे। राजौरा के मुख्य सचिव के आदेश के साथ ही अपर मुख्य सचिव स्तर पर भी बड़े फेरबदल की चर्चा है।1990 बैच के अधिकारी है डॉ राजेश राजौरा,साथ ही अनुराग जैन व मोहम्मद सुलेमान को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अब यह सस्पेंस लगभग समाप्त माना जा रहा है। और आज कभी भी उनके आदेश जारी हो सकते हैं। बता दें मुख्य सचिव वीरा राणा आज अपने एक्सटेंशन कार्यकाल से रिटायर हो रही है।
माना जा रहा है कि उन्हें पूर्व मुख्य सचिव बीपी सिंह के स्थान पर राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद से नवाजा जाएगा। आज ही प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग नीरज मंडलाई के अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति सम्बन्धी आदेश जारी किए जा सकते हैं।
Comments (0)