Hockey World Trophy: 24 दिसंबर यानी आज हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली के द्वारा देश के अलग-अलग 16 राज्यों में घुमाया जा रहा हैं। ये ट्रॉफी अंतिम पड़ाव में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रही है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी पहुंचने पर इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल रहेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10.30 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी का अनावरण भी करेंगे।
छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि ये पहला मौका है, जब हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी रायपुर आ रही है। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी बेंगलुरू से ये ट्रॉफी लेकर सुबह 9 बजे फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगे, जहां ट्रॉफी का स्वागत किया जाएगा। सभी खिलाड़ी और खेल संघ के पदाधिकारी वहां से ट्रॉफी को लेकर सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद ट्रॉफी को रैली के रूप में शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम ले जाया जाएगा। और वहां से आम जनता के लिये प्रदर्शन के लिए ले जाया जाएगा। ये भी पढे़- Covid-19: आज से होगा इंटरनेशनल उड़ानों से आने वाले यात्रियों का रैंडम कोरोना टेस्ट
Comments (0)