कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस पार्टी के कई नेता काफी उत्साहित हैं। राहुल गांधी को मानहानी मामले में सजा हुई थी जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय ने राहुल गांधी को राहत देते हुए सजा पर रोक लगा दी थी। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि, मैं राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने का स्वागत करता हूं। कमलनाथ ने कहा कि अब संसद में हमें फिर वह सिंह गर्जना सुनने को मिलेगी जो जनता को अभय और लोकतंत्र विरोधियों को भय देती है। हम सबको राहुल जी का मंत्र ‘डरो मत’ याद रखना है।
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि, मैं राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने का स्वागत करता हूं।
Comments (0)