CG NEWS : छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में दोनों पार्टियों अपने सत्ता में वापसी के लिए एड़ी छोटी का जोर लगा रहे है वही लगातार राज्य में केंद्रीय मंत्रियो का दौरा जारी है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेइसी महीने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है। बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले में 13 अगस्त को कांग्रेस ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजित करने जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आने वाले हैं।इसकी तैयारी पुलिस ग्राउंड जांजगीर में की जा रही है।
खड़गे की कार्यक्रम की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन
कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। आयोजन स्थल पर डोम बनाने का काम चल रहा है। जिले के स्थानीय कांग्रेस नेता आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भरोसा का सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार जांजगीर दौरे पर आ रहे हैं, ये गौरव की बात है। बता दें कि 2023 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव होने में अब लगभग 3-साढ़े 3 महीने ही रह गए हैं, ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का दौरा अहम माना जा रहा है। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा सीट है, जिनमें जांजगीर-चांपा, अकलतरा, पामगढ़, जैजैपुर, सक्ती, चंद्रपुर, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शामिल हैं।
दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे खड़गे
बता दें इस चुनावी साल में मल्लिकार्जुन खड़गे का ये दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले फरवरी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय नेता रायपुर आए थे। फरवरी महीने में नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। उस समय रायपुर के जोरा ग्राउंड में मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने चुनावी आगाज कर दिया था, लेकिन अब कांग्रेस चुनाव अभियान में तेजी से जुट गई है, तो माना जा रहा है अब लगातार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है। वहीं कांग्रेस के पहले बीजेपी ने राज्य में अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है।
Read More: CG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर CM Bhupesh ने दी करोड़ों की सौगात | 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Comments (0)