रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्य प्रदेश के सतना में भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के लिए चुनावी सभा की। जिले के नागौद में रक्षा मंत्री कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को जंग लगा लोहा बताया। वहीं भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कुर्सी बचाने के लिए इमरजेंसी तक लगाई थी। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के पास 50 साल का समय कम था, जो ये भारत को शिखर तक नहीं ले जा सके। भाजपा 24 कैरेट का सोना है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए उन्हें पूरा किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 10 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने एक भी भ्रष्टाचार नहीं किया।
सतना के नागौद में अगोल मैदान से जनसभा को संबोधन करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने कुर्सी बचाने के लिए इमरजेंसी तक लगाई थी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भय, भूख, भ्रष्टाचार हटाओ का नारा कांग्रेस ने दिया था। लेकिन उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा कर रही है। भाजपा ने जो कहा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र पर कहा था कि जिस दिन सरकार बनी हम राम मंदिर बनाएंगे और राम मंदिर बनाने से हमें कोई नहीं रोक पाया। पूरे देश में राम राज्य का आगाज हो चुका है। धारा 370 के मुद्दे पर कहते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को भी हमने देश के अन्य राज्यों के समान ही दर्जा दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के सतना में भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के लिए चुनावी सभा की
Comments (0)