कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी है। मादा चीता वीरा गर्भवती है। सब ठीक रहा तो जल्द ही कूनो में नए मेहमान आएंगे। उनके आते ही देश में चीतों का कुनबा बढ़ जाएगा। अभी कूनो में 12 वयस्क चीते और इतने ही शावक हैं। वयस्कों में 5 नर और 7 मादा हैं। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन के अफसरों ने बताया, 6 साल की मादा चीता वीरा पहली बार मां बनने जा रही है। उसकी विशेष देखभाल की जा रही है। निगरानी के लिए 24 घंटे दो लोगों की टीम लगाई है। उसके मूवमेंट वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए गए हैं।
यदि आप वाइल्ड लाइफ लवर हैं तो ये खबर आपके लिए भी खुशियां लेकर आई है, कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा बढ़ने जा रहा है, सबकुछ सही रहा तो भारत में जन्म लेने वाला ये शावक 18वां शावक होगा