एमपी में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक को लेकर देश की सबसे पुरानी पार्टी में सोशल मीडिया पर खींचतान जारी है। एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य ना होने के बावजूद बैठक में शामिल होना चाहते हैं। सोशल मीडिया साइट x पर कांग्रेस के सीनियर नेता अजय सिंह ( राहुल ) से सवाल पूछा है।
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा है कि, हमें क्यों नहीं बुलाया साहेब ? पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य नहीं फिर भी बैठक में लक्ष्मण सिंह शामिल होना चाहते हैं।
बता दें कि, इससे पहले कई बार कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पर सवाल उठा चुके हैं। क्या लक्ष्मण सिंह की मंशा की उन्हें पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में शामिल किया जाए। आपको बता दें कि, पॉलिटकल अफेयर कमेटी में लक्ष्मण सिंह के भाई पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और भतीजा जयवर्धन सिंह पहले से सदस्य हैं।
Comments (0)