मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर और भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों पर लोकायुक्त के शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। हर आते दूसरे दिन कहीं न कहीं रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोरी का खेल खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला अलीराजपुर जिले का है जहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा है।
स्कूल के दफ्तर में सीसीटीवी लगे होने के कारण सरकारी बंगले पर रिश्वत ले रहा था प्रिंसिपल।