मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली। इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, गुना, शाजापुर, आगर-मालवा, धार, दमोह, नर्मदापुरम, खरगोन, शिवपुरी, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सतना, टीकमगढ़, मंदसौर और रतलाम में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मानसून जाते-जाते जमकर बारिश करवा रहा है। आज भी प्रदेश के 20 जिलों में जमकर बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है।