Bhopal BCLL News : राहत की खबर! राजधानी भोपाल के बस यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पिछले कुछ दिनों से यात्री आवागमन को लेकर परेशान थे। वहीं अब BCLL ने कंपनी को 50 लाख रुपए दे दिए गए हैं। जिसके बाद कंपनी ने आज यानि गुरुवार से बसों का संचालन शुरू(Bhopal BCLL News) कर दिया है। वहीं पूरा पैसा न देने की वजह से बसों का संचालन कुछ ही दिनों के लिए किया जा रहा है। आइए जानते है ऐसा क्यूं किया जा रहा है।
दूसरे दिन थमी 119 बसों
दरअसल ऑपरेटर कंपनी और BCLL के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से बुधवार को राजधानी में 119 रेड बसों के पहिए थम गए। जिसका असर बस में सफर करने वाले करीब 40 हजार से ज्यादा यात्रियों पर पड़ा और वहीं उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
50 लाख का हुआ भुगतान
बता दें कि, बीसीएलएल ने बुधवार को मां एसोसिएट को कुल बकाया 2 करोड़ में से 50 लाख रुपए का भुगतान कर दिया है। जिसके बाद ऑपरेटर कंपनी के मैनेजर्स ने आज यानी गुरुवार को 119 बसें दोबारा से चलाने का निर्णय लिया है। वहीं मां एसोसिएट्स ने मंगलवार को 119 बसों को डीजल नहीं होने के कारण नहीं चलाया गया था। BCLL द्वारा कंपनी का 2 करोड़ का पैमेंट बीते 4 महीने से रोक कर रखा गया था।
बसों की बदं होने की संभावना
मां एसोसिएट के फाउंटर अतुल जैन ने मीडिया को बताया कि, अभी एक पार्ट पैमेंट का भुगतान किया गया है। कंपनी ने एक सप्ताह में बचा हुआ पैमेंट करने की बात कही गई है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमें मजबूरन फिर से बसों को खड़ा करना पड़ेगा, क्योंकि बसों को चलाने के लिए डीजल के अलावा कई अन्य व्यय भी होते हैं।
Comments (0)