पिछले एक सप्ताह चले बारिश और आंधी के दौर के बाद अब प्रदेश उमस और तेज गर्मी से झुलसने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हुआ है। सोमवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान बढ़ा है। इसके साथ पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर संभागों में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है। सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर बारिश दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
अधिकतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में विशेष रूप से कम हुए। नर्मदापुरम, शहडोल, सागर संभागों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। सोमवार को विदिशा, खरगोन, बालाघाट में धूल भरी आंधी चली। दमोह, सिहोर, भोपाल, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी, निवाड़ी, सागर, कटनी, छतरपुर, शहडोल, चित्रकूट, मंडला, बैतूल, पन्ना में वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलीं। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.5 °C तालुन KVK (बड़वानी) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 °C पचमढ़ी में दर्ज किया गया।
मप्र के कई जिलों में सोमवार से तापमान में इजाफा हुआ है। बादल छंटने के बाद गर्मी बढ़ी है और लोग परेशान हो रहे हैं।
Comments (0)